{"_id":"62eeb797ce17435b41635400","slug":"hathras-residents-of-two-areas-facing-waterlogging-sikandhra-rahu-news-ali297673124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जलभराव से जूझ रहे दो इलाकों के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जलभराव से जूझ रहे दो इलाकों के बाशिंदे
विज्ञापन
हाथरस : मोहल्ला बारहसैनी में हुआ जलभराव। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कस्बा के मोहल्ला बारहसैनी, अनल कॉलोनी में सालों से जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बारिश के दिनों में यहां के बाशिंदों को काफी परेशानी होती है।
जीटी रोड के पास स्थित तालाब पर कब्जा होने से पानी का निकास नहीं हो पाता है। नगर पालिका ने पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
अनल कॉलोनी में जलभराव होने से लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं। लोगों को मलेरिया, डेंगू, खाज खुजली आदि बीमारी फैलने का डर सता रहा है।
-ठाकुर जगदेव
इस समस्या के लिए नगर पालिका जिम्मेदार है। लाखों रुपयों से नाले व नालियों का निर्माण कराने के बाद भी जलभराव से निजात नहीं मिली। आखिर ऐसे नाले बनाने का क्या लाभ है।
विज्ञापन
-रूपकिशोर
एक योजना बनाकर जलभराव से निजात दिलाई जा सकती है, लेकिन नगर पालिका पर इसके लिए समय नहीं है। सफाई के नाम पर दीवारों पर स्लोगन लिखने से काम नहीं चलेगा।
-नरेश वार्ष्णेय