फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Report on seven, including husband, death of newly married woman in suspicious circumstances

हाथरस: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति सहित सात पर रिपोर्ट

Sat, 18 Apr 2020 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Report on seven, including husband, death of newly married woman in suspicious circumstances
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला पौपा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जिसमें पति सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना हाथरस जंक्शन के गांव गंगौली निवासी रामवीर सिंह पुत्र भदईराम की पुत्री शिवानी (22) की शादी करीब 11 महीने पहले गांव नगला पौंपा थाना सासनी निवासी अमर सिंह पुत्र रमेश चंद्र के साथ हुई थी। जिसमें उन्होंने उचित दान-दहेज दिए थे। रिपोर्ट में मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले यातनाएं देते और शिवानी को उत्पीड़ित करते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट में पति अमर सिंह, ससुर रमेश चंद्र, सास विनोद देवी के अलावा नेहा देवी, जितेंद्र कुमार, अनुज कुमार, गुंजन को नामजद किया है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक का कहना है कि पीडित पिता की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने पर वास्तविकता का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed