फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Report of gang rape registered in molestation streams

हाथरस: सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट छेड़छाड़ की धाराओं में की दर्ज

Fri, 09 Oct 2020 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Report of gang rape registered in molestation streams
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

सहपऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दो युवकों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की मामूली धाराओं में रिपोर्ट कर ली गई। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को इस बारे में शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में महिला ने कहा है कि अगर इन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सपरिवार आत्महत्या करने पर विवश हो सकती है।
महिला ने जन सुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 15 जुलाई को दो लोगों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसने थाना सहपऊ पर इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ सिर्फ छेड़छाड़ की मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसकी शिकायत उसने उच्चाधिकारियों से भी पूर्व में की थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

वह खुलेआम घूम रहे हैं। उसे और उसके परिवार वालों को धमकी दे रहे हैं कि अगर शिकायत वापस नहीं ली तो गांव से भगा देंगे और दुष्कर्म से भी अधिक बुरा काम करेंगे, जिससे वह कहीं मुंह दिखाने लायक भी नहीं रहेगी। यह लोग दबंग किस्म के हैं। साठगांठ की वजह से पुलिस भी इन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। उसका व उसके परिवार का गांव में रहना भी मुश्किल हो गया है। उसने शिकायती पत्र में कहा है कि यदि इन आरोपियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया गया तो उसे सपरिवार आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed