फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rent will be charged from shopkeepers under the supervision of videography in weekly market

हाथरस : साप्ताहिक बाजार में वीडियोग्राफी की निगरानी में वसूला जाएगा दुकानदारों से किराया

Mon, 01 Aug 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rent will be charged from shopkeepers under the supervision of videography in weekly market
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा ढकपुरा रोड पर लगने वाले अस्थायी व साप्ताहिक बाजार में व्यवसाय करने वाले दुकानदारों से वसूली जा रही किराये व लाइसेंस शुल्क की रकम पिछले चार माह से नगर पालिका के कोष में जमा न होने के मामले में अब नगर पालिकाध्यक्ष ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने रविवार को लगे बाजार में से दुकानदारों से किराया व लाइसेंस शुल्क की वसूली के लिए दो राजस्व निरीक्षकों को मय वीडियो कैमरे के तैनात किया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में जल्द ही कुछ पालिका कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है और उनसे धनराशि की वसूली भी की जाएगी।
नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा ढकपुरा रोड पर लगने वाले अस्थायी व साप्ताहिक मार्केट में व्यवसाय करने वाले दुकानदारों से लाइसेंस शुल्क व किराये की वसूली में कुछ कर्मियों द्वारा गबन किए जाने का मामला सुर्खियों में आया था। इसे मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने ईओ को पत्र जारी किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि माह फरवरी के बाद से नगर पालिका परिषद कोष में कोई भी धनराशि नहीं जमा हुई, जबकि प्रत्येक सप्ताह रविवार को बाजार बदस्तूर लग रहा हैं। बाजार से प्रत्येक सप्ताह वसूली की जा रही है, परंतु वह पालिका कोष में जमा नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस बाजार में वसूली के लिए तैनात कर्मचारियों द्वारा सरकारी धन का गबन व हेराफेरी की जा रही है। यह भी स्पष्ट है कि कर अधीक्षक द्वारा भी उपरोक्त राजस्व वसूली का कोई भी पर्यवेक्षण नहीं किया जा रहा है। पिछले चार माह से इस मद में कोई भी धनराशि प्राप्त न होने पर वसूली कार्य में तैनात कर्मचारियों को न तो कोई स्पष्टीकरण लिया गया है और न ही कोई आख्या प्रस्तुत की गई है। प्रति सप्ताह लगभग 200 दुकानें लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक दुकान से 100 रुपये प्रति सप्ताह की दर से लाइसेंस शुल्क व किराया निर्धारित है। इस प्रकार विगत चार माह में लगभग 3,20,000 रुपये की वित्तीय अनियमितता व हेराफेरी की गई है। इसे लेकर अब नगर पालिकाध्यक्ष कार्रवाई के मूड में आ गए हैं। उन्होंने 31 जुलाई को लगे साप्ताहिक बाजार में किराये की वसूली के लिए दो राजस्व निरीक्षकों को नामित किया। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वसूली की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed