फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Relief from drizzling after drizzle, waiting for heavy rain

हाथरस: बूंदाबांदी के बाद उमसभरी गर्मी से मिली राहत, तेज बारिश का इंतजार

Fri, 21 Aug 2020 02:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Relief from drizzling after drizzle, waiting for heavy rain
हाथरस: बारिश में भीगती हुई जातीं युवतियां। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार की सुबह से हुई बूंदाबांदी से गर्मी से जूझते आम लोगों को गर्मी से निजात मिली। अब लोगों को तेज बारिश होने का इंजतार है। आम लोगों के अलावा खासकर किसान फसलों की बेहतरी के लिए तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इधर, बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कई जगहों पर लाइनों में फाल्ट हुए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही और लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि कई दिनों से उमसभरी गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल था। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में बादल छा गए। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। सुबह करीब 11 बजे बूंदाबांदी की शुरुआत हुई। कुछ देर तक रिमझिम रिमझिम बारिश हुई। उसके बाद बूंदाबादी बंद हो गई, जिससे आम लोगों को गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन

लोग सुबह से शाम तक बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश के चलते शहर के गिजरौली, कांशीराम टाउनशिप, अल्हैपुर, मुरसान सहित आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फाल्ट हो गए। काफी देर तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed