फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Referred to dairy operator injured by bullet

हाथरस : गोली लगने से घायल डेयरी संचालक को किया रेफर

Wed, 13 Jul 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Referred to dairy operator injured by bullet
हाथरस : गोली लगने से घायल डेयरी संचालक को अलीगढ़ ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयाबांस में गोली लगने से घायल हुए डेयरी संचालक को मंगलवार को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। एक्सरे में उनके पैर में गोली फंसे होने की पुष्टि हुई है। पुलिस नामजदों की तलाश में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयावास निवासी गोवर्धन शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। रविवार-सोमवार की रात को करीब दो बजे नामजद छुटका उर्फ राजीव, पिंटू पुत्रगण रामबाबू निवासीगण नयाबांस व दो अज्ञात लोग आए और गोवर्धन शर्मा के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार शर्मा व प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट गौरव सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, लेकिन डॉक्टर ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की। पैर का एक्सरे कराया गया तो एक्सरे में पैर के अंदर गोली फंसी दिखाई दे रही है। इसी वजह से मंगलवार को गोवर्धन को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। एक्सरे रिपोर्ट में उसके पैर में गोली फंसी आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed