फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Recorded statements of eight health workers including four doctors

हाथरस : चार चिकित्सकों सहित आठ स्वास्थ्यकर्मियों के दर्ज हुए बयान

Thu, 26 May 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Recorded statements of eight health workers including four doctors
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा में पुलिस अभिरक्षा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की हुई मौत के मामले में बृहस्पतिवार 26 मई को चार चिकित्सकों सहित आठ स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम द्वारा की जा रही है।
पिछले दिनों पुलिस अभिरक्षा में आरएसएस कार्यकर्ता राजकुमार उर्फ राजू की मौत के मामले में डीएम के निर्देश पर एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम द्वारा मजिस्ट्रेटी जांच की जा रही है। इस दौरान एडीएम न्यायिक ने मृतक के परिवारीजनों, पुलिस व स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों व कर्मचारियों को बयान दर्ज किए जाने के लिए नोटिस जारी किए। इस क्रम में परिवारीजनों की ओर से बयान दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. महावीर सिंह, जनरल फिजीशियन डॉ. वरुण कुमार चौधरी, डॉ. वीरेंद्र सिंह, ईएनटी सर्जन डॉ. नवनीत अरोड़ा, फार्मासिस्ट विक्रम सिंह, सबा फारुख, मोहित कुमार, महेंद्र पाल सिंह के बयान दर्ज किए गए। एडीएम न्यायिक ने बताया कि अभी तक पुलिसकर्मियों की ओर से कोई भी बयान दर्ज नहीं कराया गया है। अब इनको दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed