फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Received financial approval for development of tourism at four places including Hanuman Chowki temple

हाथरस : हनुमान चौकी मंदिर सहित चार स्थलों पर पर्यटन के विकास की मिली वित्तीय मंजूरी

Tue, 01 Nov 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Received financial approval for development of tourism at four places including Hanuman Chowki temple
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पर्यटन विभाग की ओर से चार स्थलों पर पर्यटन संबंधी विकास कार्य कराए जाने के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। अब वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इन स्थलों पर पर्यटन संबंधी विकास कार्य कराए जाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी। हालांकि विभाग की ओर से हनुमान चौकी स्थित मंदिर के विकास कार्य के लिए 1.27 करोड़ की डीपीआर को तैयार कर निदेशालय को भेज दिया गया है।
जिले के नजदीक जिले अलीगढ़ व मथुरा में आने वाले पर्यटकों को हाथरस शहर में पौराणिक स्थलों से जुड़ाव को लेकर पर्यटन विभाग की ओर से इन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। इन पौराणिक स्थलों को मूलभूत सुविधाओं के साथ आकर्षण के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए खाका खींचा जा रहा है। इस क्रम में पर्यटन विभाग की ओर से जिले के हसायन क्षेत्र में वन खंडेश्वर महादेव मंदिर, हाथरस जंक्शन क्षेत्र में कैलोरा चौराहा, सासनी में हनुमान चौकी स्थित हनुमान मंदिर, शहर में मां हाथुरसी देवी मंदिर का पर्यटन विभाग की ओर से विकास का खाका खींचा जा रहा है।
विज्ञापन

इसे लेकर पर्यटन विभाग की ओर से वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। इसके बाद हनुमान चौकी स्थित हनुमान मंदिर पर पर्यटन को देखते हुए 1.27 करोड़ रुपये की डीपीआर को तैयार कर विभाग को भेज दी गई है। इसकी स्वीकृति होते ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। विभाग की और अन्य शेष तीन स्थलों की डीपीआर बनाए जाने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग की टीमें जल्द ही इन स्थलों का दौरा कर डीपीआर तैयार कर विभाग को देंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ पर्यटक सुविधाओं को देखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। इन स्थलों के पौराणिक महत्व के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया जा रहा है। इन स्थलों पर विकास कार्य कराए जाने को लेकर वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है।

-विशाल श्रीवास्तव, पर्यटन सूचना अधिकारी, हाथरस
यह कार्य होंगे
इन तीर्थस्थलों पर महिला व पुरुष शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। दिव्यांगों के लिए रैंप बनवाई जाएंगी। रोशनी के लिए सोलर लाइटें लगेंगी। भोग प्रसाद के काउंटर बनवाए जाएंगे। भगवान का भोग तैयार करने के लिए मंदिरों में रसोई घर बनाए जाएंगे। पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। बैठने के लिए बेंच लगेंगी। जूते चप्पल के लिए रैक बनेंगी। जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराई जाएगी। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों के लिए एक हॉल भी बनाया जाएगा। कुल मिलाकर इन जगहों को रमणीक स्थल में तब्दील किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed