{"_id":"633f145ad9c9cc25115d26cc","slug":"hathras-readymade-garments-business-blooming-before-diwali-hathras-news-ali3020600117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दिवाली से पहले खिल रहा रेडीमेड गारमेंट्स कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दिवाली से पहले खिल रहा रेडीमेड गारमेंट्स कारोबार
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसत्योहार के सीजन में रेडीमेड गारमेंट कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है।साथ ही आने वाले ऑर्डर के अनुरूप माल भी तैयार किया जा रहा है।संवादबोले कारोबारीइन-दिनों ऑर्डर पर माल तैयार करने के साथ इसकी आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
हाथरस : हाथरस की रेडीमेड गारमेंट्स फैक्टरी में काम करते कारीगर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
त्योहार के सीजन में रेडीमेड गारमेंट कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है। इस बार कोरोना नहीं है, इसलिए कारोबार में बूम आने की उम्मीद कारोबारी जता रहे हैं। इन-दिनों हाथरस से कई प्रांतों को रेडीमेड़ कपड़ों की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही आने वाले ऑर्डर के अनुरूप माल भी तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि कच्चे माल के रेट बढ़ने के कारण पिछले साल की अपेक्षा 10 से 20 प्रतिशत की कीमतों में वृद्धि हो गई है। इसका असर ग्राहकों की जेब पर पड़ना तय है।
उल्लेखनीय है कि जिले में 100 से अधिक रेडीमेड गारमेंट की इकाइयां चल रही हैं। दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए इन दिनों बाबा सूट, कोट सूट, शर्ट, गाउन, फ्रॉक आदि परिधान तैयार किए जा रहे हैं। इनकी आपूर्ति उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और देहरादून सहित देश में कई स्थानों पर हो रही है। इन जगहों से मिले ऑर्डर के अनुरूप माल तैयार किया जा रहा है। करवाचौथ के त्योहार से बाजार में और ज्यादा बहार आने की उम्मीद है। संवाद
बोले कारोबारी
इन-दिनों ऑर्डर पर माल तैयार करने के साथ इसकी आपूर्ति की जा रही है। कच्चे माल के रेट बढ़ने के कारण इस बार कपड़ों की कीमत में 10 से 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। अभी बाजार मंदा है, लेकिन दिवाली से पहले बाजार में बूम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-अजीत शर्मा, रेडीमेड गारमेंट्स निर्माता
इस बार कोरोना काल नहीं है, इसलिए ऑर्डर ठीक-ठाक आ रहे हैं। बाबा सूट, कोट व सूट की मांग अधिक है। हाथरस से प्रदेश के अन्य इलाकोें के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित कई प्रांतों को माल की आपूर्ति की जा रही है। कारोबार में उछाल आना तय है।
-नीरज कुमार अग्रवाल, निर्माता
हाथरस के रेडीमेड गारमेंट्स कारोबार ने दूर-दूर तक खासी पहचान बनाई है। इस बार दिवाली पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल भी दिख रही है। शायद कोरोना के चलते चल रहा घाटा इस बार पूरा हो जाए। माल के ऑर्डर सही आ रहे हैं।
-नवनीत गर्ग, कारोबारी