{"_id":"60b1260f8ebc3e14c625bcbf","slug":"hathras-rc-to-reach-three-hundred-people-in-the-city-soon-hathras-news-ali26413388","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर के तीन सौ लोगों पर जल्द पहुंचेगी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर के तीन सौ लोगों पर जल्द पहुंचेगी आरसी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के साथ बिजली विभाग भी बकाया वसूली की तैयारी में जुट गया है। शहर के साढ़े तीन सौ बकायेदारों पर एक लाख से अधिक रुपया बकाया है। इन बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान चलेगा। इनको आरसी जारी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार ने बिजली विभाग की कमर तोड़ दी। लोगों ने बकाया जमा नहीं किया। इस कारण विभाग का राजस्व ग्राफ अटका हुआ है। कोरोना कर्फ्यू से संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। अब बिजली विभाग के अफसरों द्वारा एक लाख से ऊपर के साढ़े तीन सौ बकायेदारों की सूची तैयार की गई है।
इनको आरसी जारी की जाएगी। साथ ही बकाया वसूली व बिजली चोरी रोकने के लिए टीमें जल्द घर-घर पहुंचेगी। आरसी निकलने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त बोझ बकायेदारों पर बढ़ेगा। एक्सईएन शहर सुभाष चंद्र का कहना है कि साढ़े तीन सौ बकायेदारों पर एक लाख से अधिक धनराशि बकाया है। जल्द ही इन सभी को आरसी जारी की जाएगी।