फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ravi of Mainpuri and Archana of Aligarh got the best athlete shield

हाथरस : मैनपुरी के रवि और अलीगढ़ की अर्चना को मिली बेस्ट एथलीट शील्ड

Fri, 15 Apr 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ravi of Mainpuri and Archana of Aligarh got the best athlete shield
हाथरस : पुलिस लाइन में प्रतियोगिता के दौरान विजयी टीमों को शील्ड देते एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस लाइन में चल रही तीन दिवसीय आगरा जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट की शील्ड पर मैनपुरी के रवि और अलीगढ़ की अर्चना ने कब्जा किया। अन्य विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल (आयोजन सचिव) के निर्देशन में प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रमेश रंजन का स्वागत अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने स्वागत कैप पहनाकर और रोजेट लगाकर किया। डीएम ने विभिन्न टीमों के कैप्टन व प्रतिभागियों से उनका परिचय लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहीं टीमों ने मार्च पास्ट किया एवं मुख्य अतिथि को सलामी दी। प्रतियोगिता में आगरा जोन के जनपद अलीगढ़, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, मथुरा, आगरा, हाथरस की आठ पुरुष और महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। यहां 54 प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। एथलीट स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरुष वर्ग में जनपद मैनपुरी एवं महिला वर्ग में जनपद अलीगढ़ को शील्ड दी गई। खो-खो स्पर्धा में पुरुष वर्ग में जनपद मथुरा एवं महिला वर्ग में जनपद हाथरस को शील्ड दी गई। साइकिलिंग स्पर्धा में जनपद हाथरस को शील्ड दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट एथलीट पुरुष वर्ग में रवि मैनपुरी एवं बेस्ट एथलीट महिला वर्ग अर्चना अलीगढ़ को शील्ड दी गई। एएसपी ने डीएम और एसपी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत निर्णायकों एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को उपहार दिए गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी अपराध रुचि गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी, उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस राजपाल सिंह, विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागी आदि मौजूद रहे।
अंतिम दिन हुईं ये प्रतियोगिताएं--
प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय
वॉक चाल (पुरुष) वर्ग य़शपाल कासगंज अमन धामा फिरोजाबाद ----
वॉक चाल (महिला) वर्ग प्रविता अलीगढ रितु एटा रमा
मैराथन रेस विवेक हाथरस अरविंद हाथरस अभिषेक एटा
साइकिल रेस विवेक कुमार हाथरस कपिल कुमार हाथरस अंकुर शर्मा हाथरस
ग्रुप प्रतियोगिता के विजेता
- 100 मीटर रिले रेस पुरुष वर्ग में प्रथम विजय अत्री, नितिन, गजेंद्र, लक्ष्मीनारायण हाथरस, द्वितीय स्थान रवि, सचिन, कन्हैया, रवि कुमार मैनपुरी, तृतीय स्थान जुनैद, मोहित तोमर, मुकुल, शैलेंद्र अलीगढ़ ने प्राप्त किया।
- 100 मीटर रिले रेस महिला वर्ग में प्रथम स्थान सरला, मोनिका, रविता, अर्चना जनपद अलीगढ़, द्वितीय स्थान काजल, सरिता, विजेता, मोनिका मैनपुरी, तृतीय स्थान सोनम, प्रीती मोनी, छवि फिरोजाबाद ने प्राप्त किया।
- 400 मीटर रिले पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रवि, सरदार, कौशलेंद्र, रवि कुमार मैनपुरी, द्वितीय स्थान विनय यादव, मोहित तोमर, जुनैद, मुकुल अलीगढ़, तृतीय स्थान आकाश त्यागी, रोहित यादव, गजेंद्र, मानेंद्र हाथरस ने प्राप्त किया।

- 400 मीटर रिले रेस महिला वर्ग में प्रथम स्थान सरला, अर्चना, रविता, अलकापाल अलीगढ़, द्वितीय स्थान काजल, मनू, विजेता, मोनिका मैनपुरी, तृतीय स्थान अंजू, क्षमा, सरस्वती, सुजाता हाथरस ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed