फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ramveer was suspended from BSP for supporting BJP in Lok Sabha elections

हाथरस : लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने पर बसपा से निलंबित हुए थे रामवीर

Sat, 03 Sep 2022 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ramveer was suspended from BSP for supporting BJP in Lok Sabha elections
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन शुरू कर दिया था। यह बसपा को अखरा था और इसके चलते बसपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके बाद रामवीर के परिजनों ने बसपा ने नाता तोड़ना शुरू कर दिया था। रामवीर की पत्नी, पुत्र व भाई पहले भाजपा में शामिल हो गए थे और विधानसभा चुनाव से पहले रामवीर उपाध्याय को भी बीमारी की हालत में भाजपा में शामिल कर उन्हें सादाबाद से चुनाव लड़ाया गया था।
पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा का गठबंधन था, लेकिन पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने गठबंधन प्रत्याशियों की बजाय भाजपा के प्रत्याशियों का समर्थन करना शुरू कर दिया था। अलीगढ़ में उन्होंने सांसद सतीश गौतम के लिए वोट मांगे तो आगरा में एसपी सिंह बघेल के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उन पर बसपा नेतृत्व ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाया और पार्टी से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

ऐसे में रामवीर ने अपनी रणनीति की बदल दी थी। उनके एक भाई मुकुल उपाध्याय तो पहले से ही भाजपा में शामिल हो चुके थे। अन्य भाइयों व परिजनों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। रामवीर यदि भाजपा या किसी दल में शामिल होते तो उनकी विधायकी जा सकती थी, क्योंकि वह बसपा से निर्वाचित हुए थे और बसपा ने उन्हें निलंबित किया था, निष्कासित नहीं। ऐसे में उन्होंने इंतजार किया और विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले वह भी भाजपा में शामिल हो गए थे। ऐसे में करीब 25 साल बाद वह बसपा से अलग हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed