फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ramveer has an old association with BJP

हाथरस : रामवीर का भाजपा से रहा है पुराना नाता

Sat, 15 May 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ramveer has an old association with BJP
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और उनके परिजनों की राजनीति बसपा में आने के बाद चमकी, लेकिन जब उन्होंने हाथरस में राजनीति शुरू की तो वह वर्ष 1993 में उन्होंने भाजपा से ही टिकट मांगा। वह तब भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार थे। हालांकि तब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय चुनाव लड़े।

इस चुनाव में रामवीर हार गए। तदुपरांत उन्होंने सपा में भी जोर-आजमाइश की, लेकिन वर्ष 1996 में बसपा ने इन्हें टिकट दे दी तो उसके बाद रामवीर उपाध्याय की राजनीति चमक गई। बसपा में रामवीर के साथ-साथ सीमा उपाध्याय, मुकुल उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय, विनोद उपाध्याय की भी राजनीति चमकी। सभी लोग विभिन्न पदों पर रहे। सीमा उपाध्याय ने हालांकि अपनी राजनीति की शुरुआत बसपा से ही की और वह पिछले काफी समय से बसपा में भी निष्क्रिय थीं। इसी वजह से उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव निर्दलीय लड़ा था। अब बसपा के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed