{"_id":"600b1bd18ebc3e31965c5508","slug":"hathras-rajasthan-police-came-in-search-of-10th-class-student-hathras-news-ali2544569160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 10वीं की छात्रा की तलाश में हाथरस आई राजस्थान पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 10वीं की छात्रा की तलाश में हाथरस आई राजस्थान पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
10वीं की एक छात्रा की तलाश में राजस्थान पुलिस की टीम शुक्रवार को हाथरस आई। पुलिस टीम ने कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में दबिश दी, लेकिन छात्रा का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
राजस्थान के कोटा जनपद के थाना कुन्हाड़ी में दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा कई दिनों से लापता है। परिवार के लोगों ने भी उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
परिजनों ने छात्रा के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ होने का शक जताया है। इसी युवक व छात्रा की तलाश में शुक्रवार को राजस्थान पुलिस की टीम कोतवाली हाथरस गेट पहुंची।