फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rajababu Saraswat appointed president of Power Employees Union

हाथरस: बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने राजाबाबू सारस्वत

Wed, 05 Feb 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rajababu Saraswat appointed president of Power Employees Union
हाथरस: बिजली कर्मचारी संघ की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने राजाबाबू
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में हुआ चुनाव, अफसरों व प्रांतीय पदाधिकारियों ने की शिरकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ कमेटी का अधिवेशन मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। उद्घाटन संघ के प्रांतीय मुख्य महामंत्री महेंद्र राय ने किया। समापन दक्षिणांचल कमेटी के अध्यक्ष जंट सिंह यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी अधीक्षण अभियंता खानचंद्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा और राजकुमार रहे। अध्यक्षता आरसी उपाध्याय ने की और संचालन राजाबाबू सारस्वत ने किया।
प्रांतीय मुख्य महामंत्री महेंद्र राय ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए प्रबंधन से एवं सरकार से दूर करने की मांग की जाएगी। प्रभारी अधीक्षण अभियंता खानचंद्र ने कहा जिला स्तर पर कर्मचारियों की जो समस्या है। जैसे पदोन्नति समयबद्ध वेतनमान सभी कर्मियों के एरियर स्थानीय स्तर शीघ्र निदान कराने का प्रयास करुंगा। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र ने कहा कि कर्मियों की समस्याओं के लिए जो पदाधिकारी मुझे अवगत कराएंगे, उनका में शीघ्र निदान करुंगा।
विज्ञापन

आरसी उपाध्याय संरक्षक, जिलाध्यक्ष राजाबाबू सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष चरन सिंह, महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, विनोद कुमार तोमर, वीरपाल सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। रमेश कुमार शर्मा जिला मंत्री, अतिरिक्त मंत्री के रूप में जयपकाश, विनोद कुमार शर्मा, जयवीर सिंह, सतेंद्र मोहन, सुरेंद्र सिंह को उपमंत्री बनाया गया है। प्रमोद कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, भगवान सिंह, आनंद कुमार संगठन मंत्री बनाया गया। चुनाव कार्यक्रम में एसडीओ एसएन पांडेय, सत्यवीर सिंह, टीपी सिंह, केपी सिंह, लेखराज, लोकेश, वीरेश यादव, विकार हुसैन, हसन मोहम्मद, दिनेश कुमार, अंकित कुमार, चंद्रभान शर्मा, गिर्राज सिंह, देवेंद्र कुमार, ओमवीर, नरेश लोधी, रामेश्वर दयाल, रामनिवास शर्मा, खुशीलाल, शभूंशकर, शिवकुमार शर्मा, टीकम सिंह, पवन कुमार वर्मा, चंद्रपाल शर्मा, अमित कुमार, निशांत दुबे, रोहित चौधरी, अनिल कुमार, विनोद शर्मा, ललित कुमार के अलावा अलीगढ़ आगरा के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed