फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rain threatens paddy and urad crops

हाथरस : बारिश से धान व उड़द की फसलों पर मंडराया खतरा

Sat, 08 Oct 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:16 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसदो दिन से बिगड़े मौसम के मिजाज किसानों के लिए चिंता का सबब बन गए हैं।बारिश से किसानों को धान व उड़द की फसल खराब होने का डर सता रहा है।वहीं बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ गई है।

विज्ञापन
Hathras: Rain threatens paddy and urad crops
हाथरस : बारिश के चलते खेत में बिछी धान की फसल। संवाद - फोटो : HASAYAN

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो दिन से बिगड़े मौसम के मिजाज किसानों के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादलों का पहरा रहा। दोपहर को रिमझिम बारिश हुई। बारिश से किसानों को धान व उड़द की फसल खराब होने का डर सता रहा है। हालांकि तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि जिले में इन-दिनों धान की कटाई का कार्य चल रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से किसानों के काम प्रभावित हो रहे हैं। किसान आसमान को निहारते हुए भगवान से यही दुआ कर रहे है तेज बारिश न हो। बारिश होने से धान व उड़द की फसल प्रभावित होने का डर है।
विज्ञापन

वहीं बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ गई है। इस कारण एसी और कूलर आदि चलना बंद हो गए हैं। आमजन को गर्मी से काफी निजात मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed