{"_id":"63a0a59bebef1827b70bfc58","slug":"hathras-rain-basera-will-save-destitute-people-from-cold-in-cold-night-hathras-news-ali307299443","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सर्द रात में बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाएगा रैन बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सर्द रात में बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाएगा रैन बसेरा
विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड आश्रय स्थत पर ठंड के चलते की गई व्यवस्था। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पौष माह की सर्द रात में बेसहारा लोगों को रैन बसेरे में शरण मिलेगी। शहर के लेबर कॉलोनी स्थित रैन बसेरे में नगर पालिका प्रशासन द्वारा सौ बेड का इंतजाम किया गया है। वहां रहने वाले लोगों के लिए भोजन आदि का इंजाम भी किया जा रहा है, ताकि बेसहारा लोग आश्रय स्थल में आसानी से रात काट सकें।
उल्लेखनीय है कि शासन से साफ शब्दों में कहा गया है कि सर्दी में बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरों में पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। इस क्रम में सोमवार को शहर के अलीगढ़ रोड पर लेबर कॉलोनी के निकट बने रैन बसेरा का हाल जाना गया तो वहां सौ बेड का इंतजाम किया गया है। सुबह से शाम तक घूमने वाले बेसहारा लोग पौष माह की रात में सर्दी से बच सकें। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के लिए फैमिली रूम की भी व्यवस्था है, ताकि लोगों को भटकना न पड़े। संवाद
रैन बसेरा में सौ बेड का इंतजाम किया गया है। साथ ही सफाई का खासा ध्यान रखा जा रहा है। नगर पालिकाध्यक्ष खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। किसी भी बेसहारा को रात में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-राकेश बाबू, रैन बसेरा प्रभारी