फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rain again gave a jolt to electricity, supply stalled

हाथरस : बारिश ने फिर दिया बिजली को झटका, ठप रही आपूर्ति

Sat, 23 Jul 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rain again gave a jolt to electricity, supply stalled
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बारिश के चलते शुक्रवार को फिर जिलेवासियों ने बिजली संकट का सामना किया। बारिश के दौरान लाइनों में बार-बार फॉल्ट होने से लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाई। कई स्थानों पर खंभे और ट्रांसफॉर्मरों की जाली में करंट आने की सूचना पर कर्मियों ने शटडाउन लिया। इस कारण भी काफी देर तक बिजली गुल रही। देहात में लोगों को शाम तक बिजली मिल पाई। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। बिजली पर निर्भर काम-धंधे भी ठप पड़े रहे।
जिले में बिजली की लाइनें जर्जर हालत में हैं। ट्रांसफॉर्मरों पर क्षमता से अधिक लोड है। इस कारण कभी लाइनों में फॉल्ट होते हैं तो कभी ट्रांसफॉर्मर फुंक जाते हैं और बिजली ठप हो जाती है। शुक्रवार की सुबह शुरू हुई बारिश के चलते शहर के गिजरौली, नवीपुर, आवास-विकास कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, घंटाघर, किला क्षेत्र, रामलीला मैदान, बैनीगंज, हरवंश विहार, नवल नगर सहित कई स्थानों पर बिजली की लाइनों में फॉल्ट के चलते लोगों को सुबह से शाम तक पांच से छह घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। देहात के सलेमपुर, सोखना, नगला रति, मुरसान, चंदपा, आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हुए।
विज्ञापन

इस कारण ग्रामीण अंचल में सुबह से शाम तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे उपकरण शोपीस बने रहे। कल-कारखानों में जनरेटर जहरीला धुआं उगलते हुए दिखे। बिना बिजली के लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि बारिश के चलते बिजली की लाइनों में फॉल्ट हुए थे। इन्हें दूर कराकर आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास देर शाम तक जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते कई घंटे बिजली गुल रही है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बिना बिजली के कामकाज भी प्रभावित हुआ है। उद्योग-धंधों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।
-विक्की
- बारिश के दौरान पूरे दिन बिजली ने आंख मिचौली का खेल खेला है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। विभागीय कर्मियों को आपूर्ति सुचारु रखने के लिए बेहतर कदम उठाने चाहिए।
-डब्बू
- आज तो बारिश के चलते बिजली गुल रही है। वैसे भी हर रोज कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ता है। लाइनें जर्जर होने के चलते कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है।

-प्रशांत
- बिजली विभाग द्वारा लाइनों को बदलवाया जाए, ताकि लोगों को पर्याप्त बिजली मिल सके। जरा सी बारिश में कई घंटे बिजली गुल रही है। इस कारण दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। तार बदलने चाहिए।
-शशांक पचौरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed