{"_id":"5f7b72238ebc3e9c021677a8","slug":"hathras-raids-on-brick-kilns-being-installed-without-permission-hathras-news-ali24553816","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बिना अनुमति स्थापित किए जा रहे ईंट भट्ठों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बिना अनुमति स्थापित किए जा रहे ईंट भट्ठों पर छापा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इगलास में चार ईंट भट्टों का निर्माण बिना अनुमति के होने पर सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने छापा मारा। चारों भट्ठों पर काम रुकवा दिया गया। साथ ही इनके मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि श्री बांके बिहारी ईंट उद्योग के नाम से रायतपुर इमलिया गांव में प्रवीण चौधरी की ओर से भट्ठे का निर्माण कराया जा रहा था। इसी गांव में एक अन्य भट्ठा भी निर्माणाधीन मिला। इस पर कोई नाम नहीं था। इसके मालिक नाहर सिंह को नोटिस जारी किया गया है।
साथ ही बहादुरपुर गांव में आरवी ईंट उद्योग और ठाकुर ईंट उद्योग के नाम से दो भट्ठों का निर्माण होते पाया गया। इन सभी पर रोक लगा दी गई है। आरवी के मालिक अशोक शर्मा और ठाकुर ईंट उद्योग के मालिक मनवीर सिंह को भी नोटिस जारी किया जा रहा है। जिला प्रशासन को इस मामले में रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। संबंधित विभाग भी इनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।