{"_id":"6159fbc18ebc3e0c16517f47","slug":"hathras-raid-in-two-houses-in-one-night-jewelery-worth-lakhs-including-three-lakh-cash-stolen-shaphu-news-ali274822640","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक ही रात दो घरों में धावा, तीन लाख नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक ही रात दो घरों में धावा, तीन लाख नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
हाथरस : गांव तामसी निवासी विजय सिंह के मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ क्षेत्र में चोरों का हौसला बुलंद हो गया है। कोतवाली के तामसी में शनिवार की रात चारों ने दो मकानों से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चुरा लिए। इसके अलावा पास के मकानों में भी चोरों ने जंगला तोड़कर चोरी की कोशिश की है। चोरी की सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इससे पहले बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव रसगवां निवासी योगेश कुमार के यहां और शुक्रवार की रात नगला बघेल में 80 हजार रुपये की भैंस चुरा ले गए। पीड़ितों ने तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार की रात को तामसी निवासी विजय कुमार अपने परिवार के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। चोरों ने उस कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। उसके बाद दूसरे कमरे में घुसकर अलमारी में रखे चोर सोने की करधनी, दो सोने का हार, तीन मंगलसूत्र, तीन जोड़ी कान के झाले एवं एक जोड़ी झूमकी, आधा दर्जन अंगुठी, एक शेर चांदी के खड़ुआ, छह जोड़ी पायल, चार महंगी साड़ी और लगभग 2,63000 हजार रुपये नकद चुरा ले गए।
इसके अलावा, चोरों ने इसी गांव में तेजवीर सिंह उर्फ अशोक कुमार के घर में धावा बोला। चोरों ने सबसे पहले घरों में लगे बल्ब को उतारकर अंधेरा कर दिया। पीड़ित व्यक्ति की बहन नोएडा में बीमार है। उसके इलाज के लिए पैसे रखे हुए थे। पिता भी बीमार चल रहे हैं। शनिवार की रात को ही पिता को आगरा दिखाकर वापस आया था। चोरों ने वहां से 62 हजार रुपये नकद, सोने का हार, सोने की चार जोड़ी चूड़ी, आठ अंगुठी, गले की दो चेन, कुंडल, झुमकी, झाला व एक किला चांदी के आभूषण चुरा ले गए। चोरों ने इस घर में भी झीने के रास्ते से प्रवेश किया था। उससे पहले छत पर लगे दरवाजे के कुंडे को तोड़ दिया था।
विज्ञापन
दोनों व्यक्तियों को सुबह ही चोरी की वारदात की जानकारी उस समय हुई जब पास के मकान में सोए चेचरे भाइयों ने आकर उनके कमरों के कुंडे खोल कर उनको जगाया। एक ही रात दो घरों में चोरी से लोगों में दहशत फैल गया। वहीं, सूचना पर पुलिस के देरी से पहुंचने से लोगों में आक्रोश भर गया। पुलिस के पहुंचने के थोड़ी देर बाद डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सीओ बह्म सिंह का कहना है चोरी की वारदातों की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही दोनों मामलों का पर्दाफाश किया जाएगा। संवाद