फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: quarrel due to the death of two youth in an accident

हाथरस : हादसे में दो युवकों की मौत से कोहराम

Thu, 11 Mar 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras: quarrel due to the death of two youth in an accident
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर से कांवड़ में गंगाजल लेने निकले एक ही परिवार के चार युवकों के परिजनों ने सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ हादसा हो जाएगा। दो युवकों की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी जैसे ही उनके परिवार वालों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन बदहवास हो गए। बुधवार की देर शाम को जब एक युवक का शव घर पहुंचा तो पूरा माहौल परिवार वालों के करुण क्रंदन से गूंज उठा। जिसने भी यह दृश्य देखा, उसकी आंखें भर आईं। खबर लिखने तक दूसरे युवक का शव आने का इंतजार किया जा रहा था।
कस्बा निवासी दो सगे भाई मान सिंह और रामस्वरूप के दो-दो बेटे दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे कासगंज से आगे गोरहा नहर पुल पर सामने से आ रहे कैंटर ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में सतीश पुत्र रामस्वरूप, मुकेश पुत्र मान सिंह की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

दोनों युवक अविवाहित थे, जबकि अनिल पुत्र रामस्वरूप, बॉबी पुत्र मान सिंह को चिंताजनक हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। दोनों के पिता रामस्वरूप और मान सिंह दिव्यांग हैं। हादसे की खबर सुनकर घर पर काफी भीड़ जमा हो गई। हर कोई पीड़ित परिवार वालों को ढांढस बंधा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed