फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Quarantine center sent to block chief and his wife on return from Mumbai

हाथरस: मुंबई से लौटने पर ब्लॉक प्रमुख व उनकी पत्नी को भेजा क्वारंटीन सेंटर

Sun, 19 Apr 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Quarantine center sent to block chief and his wife on return from Mumbai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन की सीमा सील होने के बाद जिले में आने वाले लोगों को क्वांरटीन सेंटर में रखा जा रहा है। शनिवार की देर रात ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय व उनकी पत्नी को मुंबई से लौटने पर प्रेम रघु पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया। ब्लॉक प्रमुख व उनकी पत्नी क्वारंटीन सेंटर में स्वास्थ्य चेकअप भी कराया गया।
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर जिले में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इन क्वारंटीन सेंटरों में लॉकडाउन के दौरान जिले की सीमा सील होने के बाद आने वाले लोगों को रखा जा रहा है। यहां इन लोगों को 14 दिन तक रखा जा रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद इन्हें होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया जाता है। यहां जिले में पंचायतराज विभाग की ओर से पांच और राजस्व विभाग की ओर से दो क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन क्वारंटीन सेंटरों में से अब पंचायतराज विभाग द्वारा संचालित प्रेम रघु पैरामेडिकल इंस्ट्ीट्यूट में बने क्वारंटीन सेंटर में 13 लोगों को रखा गया है। शनिवार की देर रात ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय व उनकी पत्नी मुंबई से लौटी तो इस बात की सूचना उन्होंने प्रशासन को दी। प्रशासन को ब्लॉक प्रमुख के लौटने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम व प्रशासनिक अधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख व उनकी पत्नी को आगरा रोड स्थित क्वारंटीन सेंटर में पहुंचवा दिया। इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख व उनकी पत्नी का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख व उनकी पत्नी के मुंबई से आने की सूचना थी। सूचना पर दोनों को क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed