फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Purchase government goods from the JAM portal itself

हाथरस : जैम पोर्टल से ही कराएं सरकारी सामान की खरीद

Sat, 06 Feb 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Purchase government goods from the JAM portal itself
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला कोषागार का अपर निदेशक कोषागार व पेंशन आगरा मंडल डॉ. दिनेश कुमार ने निरीक्षण किया। अपर निदेशक ने सभी पटलों का निरीक्षण किया। बिल पारण के संबंध में निर्देश दिए कि शासन के निर्देश के अनुपालन में सरकारी सामान की खरीद जिले के समस्त डीडीओ से जैम पोर्टल से कराया जाना सुनिश्चित करें।
कोषागार स्तर पर जिले के समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों के नमूने के हस्ताक्षर एक रजिस्टर में पृथक से रखे जाएं। वित्तीय वर्ष 2020-2021 की समाप्ति के दृष्टिगत अब तक प्राप्त बजट के सापेक्ष देयक कोषागार में समयांतर्गत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पेंशन पटल का निरीक्षण करते हुए सभी पेंशनरों को समय से उनका भुगतान करने और पेंशनरों के प्राप्त जीवित प्रमाणपत्रों का प्रतिदिन अनुश्रवण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोषागार के अभिलेखों को सुरक्षित रखे जाने के लिए अभिलेखागार में पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं होने के निर्देश दिए। अभिलेखागार के निर्माण के लिए स्थान चिन्हित कराते हुए प्रस्ताव शीघ्र निदेशक को प्रेषित करने के निर्देश दिए। कोषागार के आसपास की खाली भूमि पर उद्यान विभाग से संपर्क कर पौधारोपण सहित बगीचा आदि विकसित कराने के निर्देश दिए। कोषागार के निरीक्षण में सभी पटलों का एवं कोषागार डबल लॉक का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed