फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Provisional list of reservation to be released today

हाथरस : आज जारी होगी आरक्षण की अनंतिम सूची

Fri, 19 Mar 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Provisional list of reservation to be released today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर शासन के निर्देश पर पंचायतराज विभाग की ओर से आरक्षण की अनंतिम सूची को तैयार कर लिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से 20 मार्च को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इस सूची के जारी होने के बाद आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
शासन स्तर से पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण निर्धारण को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से माथापच्ची कर फिर से आरक्षण की सूची तैयार कर ली गई है। जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों पर 2015 वर्ष को आधार मानते हुए आरक्षण का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

इस सूची को जिला प्रशासन द्वारा 20 मार्च को चस्पा किया जाएगा। इसके बाद अनंतिम सूची पर आपत्ति ली जाएंगी। आपत्तियों का जिला स्तर की कमेटी द्वारा निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। विभिन्न पदों पर चुनाव मैदान में उतरने वाले दिग्गज आरक्षण पर टकटकी लगाए हुए हैं। कयासों के दौर भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed