फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Protest against Udaipur incident, effigy burnt

हाथरस : उदयपुर की घटना के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका

Wed, 29 Jun 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Protest against Udaipur incident, effigy burnt
सासनी गेट चौक पर राजस्थान के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राजस्थान के उदयपुर में हुई घटना को लेकर कई हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद और विश्व हिंदू महासंघ ने इस घटना के विरोध में बुधवार को अलग-अलग प्रदर्शन किए। हिंदू जागरण मंच ने जहां तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया तो विश्व हिंदू महासंघ ने भी एसडीएम सदर को इस घटना के विरोध में ज्ञापन सौंपा। इधर, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। प्रदर्शन स्थलों पर काफी पुलिस बल तैनात दिखाई दिया।
उदयपुर में युवक कन्हैयालाल की हत्या से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हिंदू जागरण के कार्यकर्ता व पदाधिकारी तहसील सदर पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि यह घटना बताती है कि भारत में आईएसआईएस का पदार्पण हो चुका है, क्योंकि हत्या का तरीका आईएसआईएस के आतंकवादियों द्वारा की जाने वाली हत्याओं से बिल्कुल मिलता-जुलता है। देश की सरकार और हिंदुओं को अब सावधान होने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार राजस्थान में बनी है। तब से ही हिंदुओं पर लगातार अत्याचार की घटना हो रही हैं। जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी ने कहा कि यदि ऐसी घटनाओं को सरकार ने कड़े कदम उठाकर भविष्य में होने से नहीं रोका तो हिंदू समाज को भी अपनी सुरक्षा की चिंता स्वयं ही करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अंकुश राजौरिया ने कहा कि यह देश किसी के फतबों से या शरीयत से से नहीं चलेगा। संविधान से चलेगा। कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या राजस्थान सरकार की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। कन्हैया लाल को न्याय दिलाने के लिए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता आवश्यकता पड़ने पर सभी प्रकार से संघर्ष करने को तैयार हैं। वीरांगना वाहिनी की नगर अध्यक्ष सुनीता वर्मा ने कहा के कन्हैयालाल के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए और इन हत्यारों के पीछे जो बड़ी ताकत हैं, उनका भी पर्दाफाश होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला स्वावलंबन प्रमुख शिव प्रकाश कौशल, जिला मंत्री रविंद्र रावत, नगर अध्यक्ष ओपी अग्रवाल, युवा वाहिनी के जिला मंत्री राजू पाथरे, नगर अध्यक्ष अंकुश राजौरिया, नगर स्वावलंबन प्रमुख लोकेश अग्रवाल, विकास भारद्वाज, सुनील चौहान, रामगोपाल कुशवाहा, रूप किशोर वर्मा, सुनील कुशवाहा, तेज सिंह कुशवाहा, प्रशांत सौखिया, दिनेश कुशवाहा, संजय कुमार, तुलसीराम, शिवम निषाद आदि मौजूद थे। उदयपुर में हुई घटना के विरोध में सासनी तहसील परिसर में एकत्रित होकर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने एसडीएम सासनी अंजलि गंगवार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कन्हैयालाल की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग राष्ट्रपति से की गई। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा की तालिबानी सोच रखने वाले लोग देश के अंदर अराजकता फैला रहे हैं। हत्या करने वालों का दुस्साहस देखिए कि किस प्रकार से उन्होंने सोशल मीडिया पर हत्या करने का वीडियो डाला है और इस देश के प्रधानमंत्री को भी उन्होंने चुनौती दी है।
ज्ञापन देने वालों में गिरीश पाठक, रमन बिहारी शर्मा, विनय कुमार रावत, विकास रावत, दिनेश रावत, आकाश, जयप्रकाश, नन्नू मल, विष्णु कुमार, मदनलाल, हरी सिंह, मुकेश रावत, राजीव शर्मा, संजय रावत आदि मौजूद थे। विश्व हिंदू महासंघ ने भी उदयपुर की घटना के विरोध में तहसील सदर पहुंचकर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि कन्हैयालाल की हत्या एक जघन्य अपराध है। उसकी हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी राजकुमार पाठक, सुधीर गुप्ता, राजेश कुमार, मोनू पचौरी, वरुण वर्मा, अनंत सोलंकी, अविनाश गुप्ता, प्रशांत सिंह, रूपेेश सिंह आदि मौजूद थे।

इधर, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने इस घटना के विरोध में शहर के क्रांति चौक पर राजस्थान के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यह घटना देश की संप्रभुता को चुनौती है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर विहिप के विभाग अध्यक्ष राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, गोपाल कृष्ण शर्मा, कैलाश कूलवाल, पदम सिंह, नरेंद्र सिंह, सचिन अग्रवाल, देवेंद्र वर्मा, हर्षित गौड़, योगेश राठौर, अंकित, छोटू, उपवेश राणा, सोनू भारती, मनोज वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed