फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Proper management of water drainage will be done in the ponds

हाथरस : तालाबों में पानी की निकासी का किया जाएगा उचित प्रबंध

Mon, 24 May 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Proper management of water drainage will be done in the ponds
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत धाधऊ में नगला चक्की, नगला मनी एवं नगला सेवा गांव और शामिल हैं। यहां इस बार सुरेशचंद्र ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उनका कहना है कि उनकी पूरी कोशिश ग्राम पंचायत के चारों गांवों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने की होगी। गांवों की मुख्य समस्या घरों से निकलने वाले पानी की निकासी की है। घरों से निकलने वाला पानी गांवों के तालाबों में एकत्रित हो जाता है। वर्षा ऋतु में यह तालाब इसी वजह से ओवरफ्लो हो जाते हैं और उनका पानी वापस गांव की गलियों और मकानों में भरना शुरू हो जाता है।
इसी पंचायत के गांव नगला सेवा में तालाब के ओवर फ्लो पानी से हर बार इसके आसपास बने मकानों में यह समस्या पैदा हो जाती है। ग्राम पंचायत को इस समस्या से निजात दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। गांव में बनी पानी की टंकी अभी तक शोपीस साबित हुई है। अब इसे भी चालू करवा कर गांवों में पीने का पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव नगला मनी में अभी कुछ गलियां कच्ची हैं, उनको पक्की कराना और उसके साथ ही अन्य गांवों में भी नाली-खड़ंजे बनवानाए जाएंगे। ग्राम पंचायत के इन तीनों गांवों की 15000 है। चारों गांवों में प्राथमिक विद्यालय हैं और गांव धाधऊ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी है। आंगनबाड़ी केंद्र भी बने हैं। ग्राम धाधऊ में पशु अस्पताल भी है। सभी गांवों में आने-जाने के लिए पक्की सड़क भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed