फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Procurement picks up pace, 1800 MT paddy reaches purchase centers

हाथरस : खरीद ने पकड़ी रफ्तार, 18 सौ एमटी धान क्रय केंद्रों पर पहुंचा

Thu, 24 Nov 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Procurement picks up pace, 1800 MT paddy reaches purchase centers
हाथरस : मंडी में लगा धान का ढेर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक 18 सौ मीट्रिक धान की खरीद हुई है। आढ़तियों के यहां भी धान काफी पहुंच रहा है। इस धान को दिल्ली हरियाणा आदि प्रांतों में भेजा जा रहा है। आढ़तों पर आ रहे धान को लेकर मंडी प्रशासन के अधिकारियों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। मंडी में प्रतिदिन करीब 10 से 11 हजार क्विंटल धान की आवक हो रही है।
उल्लेखनीय है कि जिले के सरकारी केंद्रों पर एक अक्तूबर से धान खरीद की शुरुआत हुई। जिले में मोटा धान कम होता है, इसलिए शुरुआत में धान की आवक कम रही। अब नवंबर माह में जिले के 25 क्रय केंद्रों पर 18 सौ मैट्रिक टन धान पहुंच चुका है। इसे गोदामों में भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं हाथरस मंडी में हर रोज 10 से 12 हजार क्विंटल धान की आढ़तों पर आवक हो रही है। इस कारण मंडी परिसर में जगह-जगह धान के ढेर नजर आ रहे हैं। आढ़तियों द्वारा सुगंधा, पी टेन आदि प्रजातियों के धान को पंजाब, हरियाणा आदि प्रांतों को चावल तैयार करने के लिए भेजा जा रहा है। डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का कहना है कि अब तक जिले 18 सौ मैट्रिक धान की खरीद हुई है। 31 जनवरी तक खरीद जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed