फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Procession-e-Mohammadi taken out with pride

हाथरस : शान-ओ-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

Sat, 15 Oct 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Procession-e-Mohammadi taken out with pride
हाथरस : जुलूस-ए-मोहम्मदी में घोड़ों पर सवार मुस्लिम युवक। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। कोरोना की वजह से दो वर्ष बाद यह जुलूस निकाला गया। इसमें हजारों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की। आगे एक दर्जन से ज्यादा ऊंटों पर विभिन्न वेशभूषा में मुस्लिम समाज के लोग बैठे थे। इसके पीडे घोड़ों का लंबा काफिला था।
घोड़ों पर बच्चे युवा सवार होकर निकले। जीटी रोड पर काफी देर तक जुलूस की निकासी के दौरान जाम लगा रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम वेद सिंह चौहान, सीओ ब्रह्म सिंह, कोतवाल अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवान जुलूस के साथ थे। शुरू से अंत तक जुलूस का आंखों देखा हाल प्रसारित किया गया। जामा मस्जिद में दोपहर दो बजे नमाज होने के बाद जुलूस पुराने तहसील रोड से रवाना हुआ।
विज्ञापन

आगे-आगे ऊंटों का काफिला था और उसके पीछे घोड़ों पर मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, युवा और बच्चे विभिन्न पोशाकों में सवार होकर थे। जुलूस में गाड़ियों पर संगीत बज रहा था। इनके पीछे युवा इस्लाम से संबंधित नारे लगा रहे थे। पुरानी तहसील से शुरू होकर जुलूस राही चौराहे से तिराहा बाजार होते हुए नयागंज बाजार पहुंचा। यहां जुलूस का सपा नेता और प्रवक्ता इकराम कुरैशी, शादाब कुरैशी, आमिर कुरैशी, सपा नेता बनी सिंह बघेल, शमी अख्तर मुन्ना मास्टर, बारिश कुरैशी, शानू कुरैशी, मोहम्मद हबीब, मुस्तकीम बाबा, मेहराज कुरैशी ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड से होता हुआ जुलूस सब्जी मंडी, नौरंगाबाद होते हुए मोहल्ला नौखेल पहुंचा। यहां से अंसारिया स्कूल पर पहुंचकर समाप्त हुआ। राठी चौराहे पर कांग्रेस अध्यक्ष अखलाक भारती, नावेद खान ने सभी का शीतल पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया। जुलूस में युवा डीजे पर नारेबाजी के साथ नृत्य कर रहे थे। पूरे नगर को विशेष रूप से सजाया गया। जुलूस का आंखों देखा हाल हमेशा की तरह जाफर अली फारूकी ने सुनाया।

इस मौके पर रहीश अहमद, जाहिद कुरैशी, फैजान भारती, अखलाक भारती, इकबाल कुरैशी, राजा कुरैशी, हाजी मोहम्मद उमर, नजर कुरैशी, ताहर अली उर्फ तार बाबू, पप्पू भारतीय, सभासद शमी अख्तर, ओवेर पीरजी, रहीश अब्बासी, बिलाल कुरैशी, मेहरबान कुरैशी, शाकिर कुरैशी, शादात सरताज अली, इस्लाम आलू डीलर, सैफ कुरैशी, छोटे कुरैशी, कैशियर मोहम्मद शरीफ, मुजम्मिल कुरैशी, आजम खान, माशे अल्लाह, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद इकरार, मोहम्मद जाकिर, इकबाल मेंबर साहब, नूरी कुरैशी, सरताज अंसारी, राजू अंसारी, इरफान सैफी, असलम गौरी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed