फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Process to prepare priority list for recruitment to various posts of Anganwadi

हाथरस : आंगनबाड़ी के विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर वरीयता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरु

Sun, 09 May 2021 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Process to prepare priority list for recruitment to various posts of Anganwadi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों के लिए प्रशासन को 5,463 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनके सापेक्ष अब शासन स्तर से ऑनलाइन वरीयता सूची तैयार करनी शुरू कर दी गई है। इस सूची में आने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही साक्षात्कार और प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
शासन के निर्देश पर जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया प्रशासन की ओर से शुरू की गई थी। विभाग की ओर से विज्ञापन जारी कर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई। इस कारण विभागीय अधिकारी चुनाव की प्रक्रिया में जुट गए। निर्धारित तिथि तक विभाग को आवेदन मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

यहां विभाग को विभिन्न पदों के सापेक्ष 5,463 आवेदन मिले हैं। इन आवेदनों पर अब विभाग की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इन आवेदनों में से सही आवेदनों को अलग कर सूची तैयार की जा रही है। इसके साथ ही मेरिट सूची भी तैयार की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। मेरिट में आने वाले आवेदकों को साक्षात्कार व दस्तावेजों का सत्यापन करने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों की स्थिति
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 149
मिनी कार्यकर्ता 126
सहायिका 267
प्राप्त आवेदनों की स्थिति
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 3322
मिनी कार्यकर्ता 1161
सहायिका 980
एनआईसी लखनऊ द्वारा सभी प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन मेरिट तैयार करने की कार्यवाही जल्द पूरी की जाएगी। इस आधार पर प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही शुरू की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया अब जल्द ही शुरू हो सकेगी।
-डीके सिंह, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed