फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Prize of one lakh accused of farmer murder case is still out of the grip of police

हाथरस : किसान हत्याकांड का आरोपी एक लाख का इनामी गौरव अभी पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 07 Mar 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Prize of one lakh accused of farmer murder case is still out of the grip of police
हाथरस : किसान के गांव में तैनात पुलिस बल। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

छेड़खानी की शिकार युवती के पिता की हत्या का मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। गौरव की गिरफ्तारी न होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। गौरव पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। हालांकि पुलिस गौरव की तलाश में लगातार खाक छान रही है, लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा। मृतक के गांव में पुलिस बल तैनात है और वहां खामोशी पसरी है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को कुछ लोगों ने क्षेत्र के एक गांव में खेत पर आलू की खोदाई करा रहे एक किसान को गोलियों से भून दिया था। उसकी हत्या की वजह यह थी कि ढाई साल पहले उसकी बेटी के साथ एक आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित ने छेड़खानी की थी। गौरव इस मामले में जेल भी गया था। अब वह इस युवती के पिता से मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। किसान ने मुकदमा वापस लेने से मना कर दिया था तो उसने इस किसान की हत्या कर दी थी। हत्या की रिपोर्ट चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गौरव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था, लेकिन छह दिन बाद भी गौरव तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। सवाल यह है कि आखिर गौरव कहां गया। मृतक के परिजन शुरू से यह आरोप लगा रहे हैं कि गौरव को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में गौरव की गिरफ्तारी न होने से लोगों में गुस्सा भी बढ़ रहा है। वैसे पुलिस यह दावा कर रही है कि जल्द ही गौरव को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में खामोशी छाई हुई है और पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed