फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Private school operators will not play arbitrarily in the appointment of teachers

हाथरस : शिक्षकों की नियुक्ति में निजी स्कूल संचालकों की नहीं चलेगी मनमानी

Wed, 29 Dec 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Private school operators will not play arbitrarily in the appointment of teachers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के मान्यता प्राप्त स्कूलों की शिक्षक नियुक्ति को लेकर होने वाली मनमानी पर अब ब्रेक लग जाएगा। मान्यता प्राप्त स्कूलों में तैनात शिक्षकों का ब्योरा भी यू-डायस पर अपलोड किया जाएगा। जिसे लेकर बीएसए ने पत्र जारी कर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर निजी स्कूल संचालकों के होश उड़े हुए हैं।
शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश से आए पत्र के बाद बीएसए ने अशासकीय मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त कर्मियों का विवरण गूगल फॉर्म पर फीड कराने के निर्देश दिए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने-अपने ब्लॉक व नगर क्षेत्र के सभी अशासकीय मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत कर्मियों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर गूगल फॉर्म में 31 दिसंबर तक फीड कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इससे एक बात तो साफ है कि जिस प्रकार से प्राइवेट स्कूल संचालक अपने मनमाने तरीके से शिक्षकों व कर्मचारियों को नियुक्त कर लेते थे और हटा देते थे, अब ऐसा नहीं होगा। योग्य शिक्षकों का ही ब्योरा यू-डायस पर फीड हो सकेगा। गूगल फॉर्म लिंक द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//ड्ढद्बह्ल.द्य4/31ङ्ग8स्न12पर डेटा अपलोड करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ब्योरा देना होगा
हाथरस। जिला का नाम, विकास खंड का नाम, विद्यालय का नाम, यू-डायस नंबर, विद्यालय का प्रकार, विद्यालय की मान्यता तिथि, विद्यालय में कार्यरत कर्मी, जन्म तिथि, पदनाम, शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण का प्रकार, विद्यालय में नियुक्ति की तिथि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय में नियुक्ति के लिए अनुमोदन और मासिक वेतन। संवाद

इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर मान्यता प्राप्त स्कूलों का यू डायस पर डेटा फीड कराए जाने के लिए कहा गया है। इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों की पूरी जानकारी अपलोड होनी है।
-लालचंद्र, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed