फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Principal role in prevention of corona infection

हाथरस : कोरोना संक्रमण की रोकथाम में प्रधानों की अहम भूमिका

Fri, 21 May 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Principal role in prevention of corona infection
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के इंतजामों का जायजा लेने के लिए नोडल अधिकारी प्रभात कुमार सारंगी शुक्रवार को फिर जिले में आए। उन्होंने क्षेत्र की गांव समामई रूहल स्थित एनएस गार्डन में विकास खंड के सभी ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और लेखपालों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस बार ग्राम अंचल में भी कोरोना महामारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों को इससे सचेत रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए अभी से प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान जिम्मेदार व्यक्ति है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ग्रामीण जनता में फैले भ्रम को दूर करते हुए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और लेखपालों के माध्यम से जागरूकता फैलानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग आगे आगे टीकाकरण कराएं। 45 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से अछूता नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन ने कहा कि नव निर्वाचित प्रधानों की शपथ होने वाली है। प्रधानों को ग्रामीण जनता के प्रति अपने दायित्व समझने चाहिए। उन्होंने प्रधानों से कहा कि विकास का रोड मैप तैयार कर लें। तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं गांव में सफाई व्यवस्था एवं पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शिविर लगाकर 28 लोगों का कोरोना की जांच के लिए नमूना लिया। 41 लोगों का टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ आरबी भास्कर, सीएमओ डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, डीपीआरओ बनवारी सिंह, पीडी एके मिश्रा, एसडीएम राजकुमार, तहसीलदार निधि भारद्वाज, सीडीपीओ राहुल वर्मा, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एसपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना सहित जिले के अन्य आलाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed