फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Price of mustard fell due to the change of weather

हाथरस : मौसम के बदले मिजाज से गिरे सरसों के दाम

Wed, 02 Mar 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Price of mustard fell due to the change of weather
हाथरस : मंडी में सूखती सरसों। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश से सरसों की फसल भीगने का असर बाजार में इसकी थोक कीमतों पर भी पड़ा है। इस कारण सरसों के दामों में गिरावट आ गई है। वर्तमान में सरसों पांच से साढ़े पांच हजार रुपये क्विंटल में बिक रही है। यह दाम किसानों की अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।
जिले में बड़े पैमाने पर सरसों की पैदावार होती है। अब खेत-खलिहानों से सरसों मंडी में पहुंचने लग गई है। बीते दिनों हुई बारिश से सरसों की फसल भीग गई थी। किसानों को लगा कि उनकी फसल मौसम की मार से प्रभावित न हो जाए, इसलिए वह गीली सरसों को लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। सरसों गीली होने से इसके दाम भी गिर गए हैं। इस कारण किसान परेशान हैं। वैसे सूखी सरसों के दाम छह से साढ़े छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सूखी सरसों बेचकर मुनाफा कमाएंगे आढ़तिये
हाथरस। वर्तमान में मंडी में गल्ला आढ़तियों की करीब 200 दुकानें हैं। किसान जल्दबाजी में गीली सरसों को बेच रहे हैं। आढ़तिया इस सरसों को सुखाकर मुनाफे कमाने में जुटे हैं। सरसों को सुखाकर आढ़तिया इसे बढ़े हुए दामों पर बेचेंगे। आढ़तियों को इस सरसों पर करीब 500 से 700 रुपये क्विंटल का फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों हुई रिमझिम बारिश से फसल प्रभावित होने का डर था। इस कारण सरसों की फसल को मंडी पहुंचाना ही सुरक्षित समझा। गीली सरसों पांच हजार से साढ़े पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल ही बिक रही है।

-कन्हैया, किसान
इस बार सूखी सरसों का दाम सही है, लेकिन मौसम के बिगड़े मिजाज ने फसल के दामों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा दिया है, इसलिए फसल को मंडी में जल्दी बेचना पड़ रहा है। इस बार पैदावार भी कम रही है।
-भीमसेन, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed