फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Preparing for board exams like this ... children studying in candle and lantern light

हाथरस: बोर्ड परीक्षा की ऐसी भी तैयारी...मोमबत्ती और लालटेन की रोशनी में पढ़ रहे बच्चे

Sun, 16 Feb 2020 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Preparing for board exams like this ... children studying in candle and lantern light
हाथरस: गांव मिढ़ावली में मोमबत्ती की रोशनी में पढ़तीं छात्राएं। - फोटो : SADABAD
बोर्ड परीक्षाओं की ऐसी भी तैयारी...मोमबत्ती और लालटेन की रोशनी में पढ़ रहे बच्चे
विज्ञापन

गांव मिढ़ावली और नगला दुर्जिया में शाम से लेकर पूरी रात गुल रहती है बिजली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो जाएंगी, लेकिन गांव मिढ़ावली और नगला दुर्जिया में 10 फरवरी से बिजली नहीं आ रही है। दिन में कुछ घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है, लेकिन शाम से लेकर पूरी रात तक दोनों गांव में अंधेरा छाया रहता है, जिससे बोर्ड परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे। बच्चे मजबूरी में मोमबत्ती और लैंप की रोशनी में पढने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने इस बाबत एसडीएम से भी शिकायत की है, लेकिन अभी तक शिकायत का समाधान नहीं हो सका है।
गांव निवासी लोकेंद्र छोंकर ने बताया कि गांव 10 फरवरी से गांव मिढ़ावली और नगला दुर्जिया में रात के समय बिल्कुल भी बिजली नहीं आ रही है। सिर्फ रोस्टर के अनुसार दिन में ही आपूर्ति मिल रही है, जिससे हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा देने वाले छात्र छात्राएं परीक्षा की तैयारी ठीक ढंग से भी नहीं कर पा रहे। शाम होते ही दोनों गांव में आर्थिक रूप से कमजोर घरों में बच्चे लैंप और मोमबत्ती की रोशनी में पढने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसानों को भी फसलों की सिंचाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र वर्षा छोंकर, पायल छोंकर, मधु छोंकर, करन, सौरभ दीक्षित, काजल, रोहित आदि ने प्रशासनिक अफसरों से मांग की है कि बोर्ड परीक्षा के समय तो बिजली दी जाए, जिससे कि वह परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed