फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Preparation for operation of roadways buses, Kovid help desk to be built on campus

हाथरस: रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी, परिसर में बनेगी कोविड हेल्प डेस्क

Mon, 01 Jun 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Preparation for operation of roadways buses, Kovid help desk to be built on campus
हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड परिसर में खड़ीं बसें। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों के संचालन के लिए हाथरस डिपो के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाथरस डिपो के बस स्टैंड परिसर में कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। नई समय सारणी से बसों का संचालन होगा। खास बात है कि 72 मीटर के एरिया में डिपो द्वारा बैरिकेडिंग का कार्य कराया जा रहा है। सबसे पहले बस को ग्रामीण अंचल में संचालित करने की कार्य योजना तय की गई है। सभी कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संचालन में कोई दिक्कत नहीं हो।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 बसें हैं। इसमें 50 फीसदी बसें लोकल व बाकी बसें लंबे रूट पर संचालित होती हैं। सभी बसों को रूट चार्ट के हिसाब से संचालित क्या जाता था। अब कोरोना काल में बसों को सबसे पहले ग्रामीण अंचल में चलाया जाएगा। इसके लिए डिपो के अधिकारियों ने कार्य योजना तैयार कर ली है। 72 मीटर में बैरिकेडिंग व कोविड डेस्क सोमवार से चलने वाली बसों के लिए हाथरस डिपो द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। बस स्टैंड परिसर में 72 मीटर की एरिया में बैरीकेडिंग का कार्य कराया गया है। इसके अलावा कोविड हेल्पडेस्क बनाई गई है। इस डेस्क पर मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रवेश व निकास के लिए द्वार बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर जगह-जगह गोले बनाए गए हैं, ताकि सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन हो सके। डिपो के अधिकारी आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं कि बसों को पूरे यूपी चलाया जाएगा या ग्रामीण अंचल में चला जाएगा। पहले चरण में सहपऊ, हसायन, सिकंदराराऊ, बाजिदपुर, आदि जगह के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। यदि किसी का तापमान बढ़ा होगा तो उसे वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 बसें लगाई गई हैं प्रवासियों की सेवा में
हाथरस डिपो की 70 बस प्रवासियों को राजस्थान व अन्य जगह पहुंचाने में जिला स्टेडियम में लगी हुई हैं। एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों की तैनाती हुई है। इसे लेकर हाथरस डिपो के अधिकारी संचालन को लेकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं। आखिर इतनी व्यवस्थाएं कम कर्मचारियों में कैसे हो पाएंगी।

बसों के संचालन की योजना तैयार की जा चुकी है। परिसर में 72 मीटर बैरिकेडिंग की जा रही है । एक कोविड हेल्पडेस्क बनेगी। जिसके जरिए थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क आदि को चेक करने का काम किया गया है। बिना मास्क बस स्टैंड में प्रवेश नही दिया जाएगा।
-शशि रानी, एआरएम हाथरस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed