फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pregnant woman was reprimanded from CHC, she fainted

हाथरस : गर्भवती महिला को सीएचसी से फटकार कर भगाया, हुई बेहोश

Sun, 29 Aug 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Pregnant woman was reprimanded from CHC, she fainted
सीएचसी पर हंगामा करते गर्भवती महिला के परिजन। - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शनिवार को गांव सीधामई की एक गर्भवती महिला को भर्ती किए जाने की बजाय फटकारकर भगा दिया गया। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला जब सीएचसी परिसर में बेहोश हो गई तो उसके परिजनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
गांव सीधामई निवासी पूजा पत्नी ज्ञान सागर पिछले कुछ दिनों से प्रसव पीड़ा से परेशान थीं। पूजा के परिजनों का कहना है कि सीएचसी पर तैनात महिला कर्मचारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को भर्ती करने के बजाय उनकी जांच करने के बजाय भगा दिया जाता है।
विज्ञापन

गर्भवती महिला पूजा पत्नी ज्ञान सागर की तबियत शनिवार को फिर खराब हुई तो पूजा के ससुराल वाले उनको लेकर फिर सीएचसी पर आए। दोपहर करीब एक बजे महिला की हालत फिर खराब हो गई। सीएचसी पर फैली बदइंतजामियों से नाराज परिवार वालों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा के परिजनों ने बताया कि आशा कार्यकर्ता भी उन्हें सीएचसी परिसर में ही छोड़कर टीकाकरण करने के लिए चली गईं। हंगामे के बाद वीसीपीएम ने महिला को बेड पर लिटाया। तब जाकर महिला के परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed