{"_id":"609ead908ebc3e8dac37d70f","slug":"hathras-prayers-for-peace-in-the-country-with-the-elimination-of-corona-sadabad-news-ali2631082127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना के खात्मे के साथ मांगी देश में अमन चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना के खात्मे के साथ मांगी देश में अमन चैन की दुआ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
भाईचारे का पर्व ईद इस बार नगर और क्षेत्र में सादगी से मनाया गया। कोरोना कर्फ्यू की वजह से मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी जमात के साथ नमाज अदा नहीं हो सकी। अकीदतमंदों ने सामाजिक दूरी बनाकर अपने घरों में रहकर ईद की नमाज पढ़ी, जबकि मस्जिदों में चार से पांच लोगों ने नमाज अदा करते हुए घर परिवार और समाज के साथ ही देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए विशेष दुआ की गई।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नगर की ईदगाह कॉलोनी, ईदगाह रोड, मिर्जापाड़ा, मुकेरखाना, इस्लाम नगर, मोहल्ला पोखरवाला, मोहल्ला कहारान, मोहल्ला व्यापारियान सहित अन्य कई मोहल्लो में लोगों ने ंघर पर रहकर ही ईद की नमाज अदा की। शाम को मुस्लिम बंधु एक-दूसरे के घर पहुंचे और सेवइयों के साथ अन्य पकवानों का आनंद लिया। कुछ जगहों पर इस दिन समाज के लोगों ने दान देने की परंपरा भी निभाई।
इधर, ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। कोतवाल डीके सिसौदिया ने कस्बे में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम राजेश कुमार ने भी ईदगाह व मस्जिदों व मुस्लिम बस्तियों पर पहुंचकर लोगों से कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए घर पर रहकर ही नमाज अदा करने की अपील की।