{"_id":"626c347dd5be77054f6a7f19","slug":"hathras-prayers-for-peace-and-tranquility-sought-in-the-prayers-of-juma-goodbye-hathras-news-ali2904314113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जुमा अलविदा की नमाज में मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जुमा अलविदा की नमाज में मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन
हाथरस : जुमा अलविदा की नमाज अदा करते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज मस्जिदों में अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह से दुआ की कि मुल्क में अमन चैन कायम रहे और कौम तरक्की करे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मस्जिदों के बाहर काफी पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी रही।
शहर के किला गेट स्थित मस्जिद अल बरकात में सैय्यद हाफिज नदीम ने नमाज अदा कराई। नमाज में अल्लाह से दुआ की गई कि अल्लाह हमारे मुल्क में अमन-चैन कायम रखे। उत्तर प्रदेश में खुशहाली रखे। शहर के नयागंज स्थित जामा मस्जिद में काजी हाजी सलीम साहब ने तकरीर दी। वहां भी नमाज अदा कराई। मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। हाजी रिजवान कुरैशी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि चांद दिखाई देने पर ईद की नमाज कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित ईदगाह पर सुबह साढ़े सात बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा पूरे शहर की मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। इस मौके पर मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर हाजी रिजवान कुरैशी, सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा, हाजी यूसुफ, मुवीन खान, बाबर खान, हाजी इकबाल अब्बासी, मुश्ताक अहमद, शकील अहमद, रईस अहमद अब्बासी, फरहत खान, शहजादे खान, अजमेरी खां, इमाम जमील अहमद, आबाद कुरैशी, साबिर हुसैन, अशरफ रजा आदि थे। संवाद