फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Prayer for promotion of country and community

हाथरस: मुल्क और कौम की तरक्की की मांगी दुआ

Sat, 23 May 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Prayer for promotion of country and community
हाथरस: घर पर जुमा अलविदा की नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते रमजान के आखिरी शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों पर रहकर ही अदा की। इस दौरान लोगों ने ईद की तैयारी भी की और बाजार से खरीददारी भी की।
रमजान के पवित्र महीने में शुक्रवार को लॉक डाउन के चलते मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की। मुस्लिम समाज के लोगो ने खुदा से मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह है। शुक्रवार को हॉट स्पॉट खत्म होने के बाद बाजारों में दुकानें खुलीं। लोगों ने सेवइयां, नए कपड़े, मेवा आदि की मुस्लिम समाज के लोगों ने खूब खरीददारी की।
विज्ञापन

मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस
हाथरस। अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन भी खासा सतर्क नजर आया। काफी पुलिस फोर्स मस्जिदों के बाहर तैनात रहा। शहर व देहात में ज्यादातर मस्जिदों में प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ही ताले लगवा दिए थे, फिर भी पुलिस अधिकारी यह पता करते रहे कि कहीं किसी मस्जिद में सामूहिक रूप से तो नमाज नहीं हो रही। मुस्लिम बाहुल्य इलाके भी पुलिस की निगरानी में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed