फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Praised the work done in the Corona period, the matter of waiving fees reached the state

हाथरस: कोरोना काल में किए गए कार्यो को सराहा, फीस माफ की बात पहुंची प्रदेश तक

Sun, 05 Jul 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Praised the work done in the Corona period, the matter of waiving fees reached the state
हाथरस: प्रदेशाध्यक्ष्ज्ञ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आज सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कार्यक्रम को लाइव देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यो की प्रदेश बार सभी उत्तर प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने समीक्षा की। इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का भी जिक्र किया गया।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य समीक्षा के दौरान बताया कि कायकर्ता सुचेता जॉन द्वारा प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेते हुए अपने विद्यालय की तीन महीने की फीस माफ करने का फैसला लिया। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य द्वारा जिला कार्यालय पर जरूरतमंद लोगों को सामग्री बांटने वाले फोटो को भी कार्यक्रम में स्थान दिया। प्रदेश में हुए सेवा कार्यो की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्षों से लोकडाउन्न के दौरान हुए कार्यों के अनुभव को सांझा किया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिना किसी भेदभाव के काय किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेता अधिरंजन चौधरी ने ट्वीट के माध्यम से अपने प्रदेश के दिल्ली में रहने वाले लोगों की समस्या को बताया तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तुरंत जाकर उनकी समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन

दिल्ली में एक 17 वर्षीय बच्चे की तबियत खराब होने पर एक इंजेक्शन की आवश्यकता थी। जो उसके परिवार वालो को आस पास नही मिल रहा था तब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह समस्या बताई। तुरंत कार्यकर्ता लगभग 30 किलो मीटर दूर से वो इंजेक्शन लेकर परिवार वालो दिया। बच्चे के पिता ने प्रधान मंत्री जी के नाम भावनात्मक धन्यवाद पत्र लिखा। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपने अपने अनुभव सांझा किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को वीरेंद्र सिंह राणा, हरिशंकर माहौर, आशीष शर्मा, रविकांत अग्रवाल, कोरोना 19 सेवा कार्य के जिला संयोजक रूपेश उपाध्याय हरिशंकर राणा, सुनील गौतम, प्रीति चौधरी, मथुरा प्रसाद गौतम, पंकज गुप्ता, सन्तोष पैथॉर, श्वेता दिवाकर, पवन रावत, विष्णु बघेल, शरद माहेश्वरी, डब्बू पारासर, ओजवीर राणा, राजवीर कुशवाह, अंशुल शर्मा, चन्द्रवीर चौधरी, विवेक वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता,रवि वार्ष्णेय, अमन जैन,आदि लोगो ने देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed