फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power workers sit on protest against privatization and electricity reform bill

हाथरस : निजीकरण और विद्युत सुधार बिल के विरोध में विद्युत कर्मियों ने दिया धरना

Thu, 04 Feb 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Power workers sit on protest against privatization and electricity reform bill
हाथरस: प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरकार और प्रबंधन के प्रस्तावित निजीकरण व इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली अधिकारी व कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। अध्यक्षता समिति के जिला संयोजक सत्यवीर सिंह ने की और संचालन विनय कुमार सिंह ने किया। इधर, विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने भी निजीकरण के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस मौके पर मांग की गई कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 व विद्युत वितरण के निजीकरण के लिए लाए गए स्टैंडर्ड बिडिंग डाक्यूमेंट को निरस्त किया जाए। निजीकरण की प्रक्रिया वापस ली जाए। नोएडा का निजीकरण और आगरा की फ्रेंचाइजी का करार रद्द किया जाए। सभी विद्युत कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। सभी ऊर्जा निगमों को एकीकृत कर उत्पादन, पारेषण व वितरण को एक साथ रखते हुए प्रदेश में यूपीएसआईवीई लिमिटेड गठित किया जाए।
विज्ञापन

नियमित पदों पर नियमित कर्मियों की भर्ती की जाए। संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। इस मौके पर पवन कुमार अग्रवाल, पवन वर्मा, सुभाषचंद्र, नरेंद्र कुमार जैन, गोपीचंद्र भाष्कर, कृष्णगोपाल, अभय प्रताप, राजाबाबू सारस्वत, रमेश कुमार वर्मा, जयवीर सिंह, मनोज सेंगर, सत्येंद्र मोहन, नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुशवाहा, सत्यवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed