फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power cut made it difficult, no work being done, no rest

हाथरस : बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किल, न हो रहे काम, न मिल रहा आराम

Wed, 15 Jun 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Power cut made it difficult, no work being done, no rest
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। शहर हो या देहात, हर जगह लोग बिजली कटौती की मार से परेशान हैं। बुधवार को भी लाइनों में फॉल्ट और अन्य कारणों से शहर के छह विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिना बिजली के न केवल लोगों के रोजमर्रा के काम चौपट पड़े रहे, बल्कि बिना कूलर-पंखों की हवा के लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
बुधवार को शहर के 33 केवी ओढ़पुरा, गिजरौली, नवीपुर, प्रगति पुरम, जलकल संस्थान, कांशीराम टाउनशिप आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइन में फॉल्ट हुए। इस कारण शहर में दिन व रात में करीब चार घंटे लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। वहीं देहात के सोखना, मुरसान और चंदपा आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में खराबी आ गई।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे उपकरण शोपीस बने रहे। बिना बिजली के नलकूप नहीं चल पाए तो फसलों की सिंचाई का काम भी प्रभावित हुआ। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि गर्मी के चलते उपकरणों पर लोड बढ़ गया है। इस कारण कभी लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं तो कभी उपकरणों में तकनीकी खराबी आ रही है, फिर भी आपूर्ति को व्यवस्थित रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड पर ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी
बुधवार की शाम को शहर अलीगढ़ रोड पर लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई। इस कारण कई इलाकों में देर रात तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग पसीने से तरबतर हुए। देर रात तक बिजली न आने से लोगों में गुस्सा था। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता ऋतु कुमार शर्मा ने ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराई। तब जाकर देर रात आपूर्ति बहाल हो सकी।
गर्मी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इस कारण फसलों की सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा कम वोल्टेज की समस्या है। इस पर विभाग के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
-रमाकांत
कभी दिन तो कभी रात में लोकल फॉल्ट के नाम पर आए-दिन बिजली कट रही है। बिना बिजली के खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। लाइनों को दुरुस्त किया जाना चाहिए, ताकि आपूर्ति का व्यवधान दूर हो सके।

-धर्मेंद्र कौशिक
हर रोज कई घंटे बिजली संकट के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है। समस्या को लेकर जल्द अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। किसान खेतों की नहीं कर पा रहे हैं। फसल खराब हो रही है।
-सौरभ शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed