{"_id":"60b126c68ebc3eb4e76c8e56","slug":"hathras-power-crisis-in-more-than-a-dozen-villages-hathras-news-ali2641340114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक दर्जन से अधिक गांवों में रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक दर्जन से अधिक गांवों में रहा बिजली संकट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के कई गांवों में शुक्रवार को सुबह से शाम तक बिजली संकट रहा। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। इसकी वजह रही हाथरस जंक्शन क्षेत्र के भोपतपुर सबस्टेशन पर ओसीबी की जगह वीसीबी लगाने का काम होना। शनिवार को भी इसे बदलने का काम जारी रहेगा।
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली के उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शहर, देहात और कस्बे में कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से भोपतपुर सबस्टेशन पर ऑयल सर्किट ब्रेकर्स (ओसीबी) की जगह वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) लगाने का कार्य किया गया।
इस कारण तिलौठी, लुटसान, वीरनगर, मेंडू, हाथरस जंक्शन आदि फीडरों से जुड़े गांवों में सुबह से शाम तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के घरों में लगे उपकरण शोपीस बने रहे। किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर सके। कर्मियों का कहना है कि अभी काफी काम रह गया है। इस कारण शनिवार को भी कार्य होगा।