फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power crisis in many areas of the city from morning to evening

हाथरस : शहर के कई इलाकों में सुबह से शाम तक रहा बिजली संकट

Tue, 05 Jan 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Power crisis in many areas of the city from morning to evening
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह से शाम तक बिजली संकट रहा। शहर के ओढ़पुरा सब स्टेशन पर ओसीबी के स्थान पर वीसीबी लगाने का काम हुआ। इस कारण लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। शाम को करीब छह बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गिजरौली बिजलीघर पर भी काम हुआ। इस कारण सुबह से शाम तक देहात की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही।
बिजली विभाग द्वारा बिजलीघर पर मशीनों को बदला जा रहा है। जहां लाइन खराब हैं, वहां लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली अफसरों से साफ शब्दों में कहा है कि गर्मियों के लिए अभी से तैयारियों को पूरी कर लें। इसको ध्यान में रखते हुए मंगलवार को ओढ़पुरा बिजलीघर पर पुरानी ओसीबी (ऑयल सर्किट ब्रेकर) के स्थान पर वीसीबी ( वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) लगाने का काम किया गया।
विज्ञापन

इस कारण मथुरा रोड, हतीसा, भगवंतपुर व शहर के मुरसान गेट, वसुंधरा आदि इलाकों में सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। बिजली कार्यालय में भी काम के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। शाम को करीब छह बजे बिजली आने के बाद लोग अपने काम निपटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed