{"_id":"6b042d0e27c7e531b901a343","slug":"hathras-power-complaint-numbers-released-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बिजली संबंधी है समस्या, तो करें कॉल, समाधान के लिए मोबाइल नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बिजली संबंधी है समस्या, तो करें कॉल, समाधान के लिए मोबाइल नंबर जारी
Mon, 23 Nov 2026 05:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:43 PM IST
सार
हाथरस शहर में बिजली समस्या है तो अब सीधे कॉल कर सकते हैं। सात उपकेंद्रों के अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी हुए हैं। कॉल और व्हाट्सएप से शिकायत कर सकते हैं। ये हैं जारी नंबर...
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए विद्युत नगरीय वितरण खंड की ओर से हाथरस शहर के सात विद्युत उपकेंद्रों के अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं।
विज्ञापन
अब उपभोक्ता बिजली संबंधी किसी भी समस्या के लिए संबंधित उपकेंद्र के अवर अभियंताओं से सीधे मोबाइल पर संपर्क कर सकेंगे। उपभोक्ता फोन करने के साथ ही व्हाट्सएप मेसेज के माध्यम से भी अपनी शिकायत और समस्या अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता शहरी संदीप कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र प्रगतिपुरम, हाथरस टाउन, कोटा रोड, गिजरौली, नवीपुर, वाटर वर्क्स और कांशीराम टाउनशिप के अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। उपभोक्ता अपने क्षेत्र से संबंधित बिजलीघर के अधिकारी से सीधे संपर्क कर बिजली संबंधी समस्याओं और शिकायतों से अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्रवार संपर्क नंबर
- प्रगतिपुरम उपकेंद्र के लिए 9412752236 और 9412748450
- हाथरस टाउन के लिए 9412752210 और 9412748558
- कोटा रोड के लिए 9412752405 और 9412752216
- गिजरौली के लिए 9412752207 और 9412748452
- नवीपुर के लिए 9412752213 और 9412748340
- वाटर वर्क्स के लिए 9412752209 और 9412748451
- कांशीराम उपकेंद्र के लिए 9412752208 और 9412748453
