{"_id":"6123fa068ebc3eb34c7e3ef5","slug":"hathras-postal-department-s-vehicle-insurance-scheme-confined-to-papers-hathras-news-ali2713767100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डाक विभाग की वाहन बीमा योजना कागजों में सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डाक विभाग की वाहन बीमा योजना कागजों में सिमटी
विज्ञापन
मुख्य डाकघर का भवन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
डाक विभाग की कई योजनाएं कागजों सिमट गई हैं। वाहन बीमा योजना भी इनमें से एक है। डाक विभाग व पोस्टल बैंक ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के बीमा सुविधा की शुरुआत हुई थी। जानकारी न होने पर चंद लोगों ने ही इस योजना का लाभ लिया है।
डाक विभाग द्वारा डोर स्टेप सेवा के तहत डाक विभाग द्वारा बीते महीने में ग्राहकों को राहत देने के लिए वाहन बीमा की शुरुआत की थी। इसके लिए डाक विभाग का बजाज एलंजय, टाटा से करार भी हुआ है। जिले में वर्तमान में 115 डाकघर हैं।
डाकघरों में वाहन स्वामियों को यह सुविधा दी जानी थी। साथ ही बीमा कराने वाले लोगों को नियत समय में क्लेम भी देने की व्यवस्था की गई थी। डाक विभाग ने इस योजना का प्रचार प्रसार नहीं किया। इस कारण लोगों को डाक विभाग की बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
अब तक जुलाई से अब तक पोस्टल बैंक में एक दर्जन से अधिक लोगों ने ही बीमा कराया है। मामले में पोस्टल बैंक मैनेजर संतोष कुमार का कहना है कि मैने अभी हाल ही में चार्ज संभाला है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोग वाहनों का बीमा करा सकें।