फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Possible nutrition promotion campaign will run from July 1 to October 2

हाथरस : एक जुलाई से दो अक्तूबर तक चलेगा संभव पोषण संवर्धन अभियान

Thu, 24 Jun 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Possible nutrition promotion campaign will run from July 1 to October 2
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग एक जुलाई से दो अक्तूबर तक संभव पोषण संवर्धन की ओर एक कदम अभियान चलाएगा। यह अभियान सैम, मैम व गंभीर अल्पवजन बच्चों की पहचान एवं प्रबंधन के लिए एक नई पहल है। फिलहाल 17-24 जून के मध्य सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए वजन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
सीडीपीओ राहुल वर्मा ने बताया कि जुलाई से सितंबर माह के दौरान केंद्र आधारित पाक्षिक गतिविधियां जिसमें सभी सैम, मैम व गंभीर अल्पवजन बच्चों के अभिभावकों को एकत्रित कर उन्हें जानकारी दी जाएगी। इसके लिए वृद्धि निगरानी, पोषाहार रेसिपी का प्रदर्शन, परामर्श तथा पोषण रंगोली जैसी गतिविधि का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन

इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गृह भ्रमण करते हुए सैम/मैम व गंभीर अल्पवजन बच्चों का पोषण प्रबंधन करेंगी। इसके लिए डायट चार्ट का भी प्रयोग किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) डीके सिंह ने बताया कि निदेशक डॉ. सारिका मोहन के पत्र के अनुसार 17-24 जून के मध्य वजन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। एक जुलाई से दो अक्तूबर तक संभव पोषण संवर्धन की ओर एक कदम अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed