फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: population of 46 thousand neither urban nor rural

हाथरस: 46 हजार की आबादी न शहरी और न ग्रामीण

Thu, 22 Oct 2020 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: population of 46 thousand neither urban nor rural
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की 46,000 की आबादी इस समय न ही शहरी क्षेत्र में है और न ही ग्रामीण क्षेत्र में। यहां के लोग विकास कार्यों के लिए तरस रहे हैं। इन क्षेत्रों में अन्य काम भी रुक गए हैं। नगर पालिका परिषद के सीमा क्षेत्र में जिले की 12 ग्राम पंचायतें शामिल हुई हैं, लेकिन अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण इन ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया पूरी तरह रुक गया है।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से जिले की 12 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार में शामिल किया गया था। इन ग्राम पंचायतों के शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद यहां के बाशिंदों को लगा कि विकास का पहिया तेजी से घूमेगा, लेकिन यह पहिया फिलहाल पूरी तरह से थम गया है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों की करीब 46 हजार की आबादी इस समय न तो शहरी सीमा में है और न ही ग्रामीण क्षेत्र में। शासन स्तर से अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण अभी इन इलाकों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। यहां तक कि शासन स्तर से इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के अधिकार भी समाप्त कर दिए गए हैं। डीपीआर बनवारी सिंह ने बताया कि संशोधित अधिसूचना का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन स्तर से ही अंतिम अधिसूचना जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed