फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Poor food being given to children in primary school

हाथरस : प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को दिया जा रहा घटिया खाना

Fri, 30 Sep 2022 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:40 AM IST
सार

विद्यालय के विद्यार्थी और उनके अभिभावक भी आए-दिन इसकी शिकायत कर रहे हैं।दरअसल विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने शिकायत की थी कि पिछले एक माह से विद्यालय में न तो रोटियां आ रही हैं और जो दाल-चावल आते हैं, वह भी मानक के अनुरूप नहीं होते। पिछले कई दिनों से इसी प्रकार का भोजन आ रहा है, जो कि खाने योग्य नहीं है। कई बार छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
Hathras: Poor food being given to children in primary school

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग बेशक बच्चों को मिड-डे-मील में गुणवत्ता भोजन देने का दावा करता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। कस्बा के मोहल्ला पथवारी मंदिर स्थित प्राथमिक विद्यालय संख्या दो में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर खुद विद्यालय की शिक्षिका ने सवाल उठाए हैं। विद्यालय के विद्यार्थी और उनके अभिभावक भी आए-दिन इसकी शिकायत कर रहे हैं।
दरअसल विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने शिकायत की थी कि पिछले एक माह से विद्यालय में न तो रोटियां आ रही हैं और जो दाल-चावल आते हैं, वह भी मानक के अनुरूप नहीं होते। पिछले कई दिनों से इसी प्रकार का भोजन आ रहा है, जो कि खाने योग्य नहीं है। कई बार छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक छुट्टी पर थे, लेकिन विद्यालय की प्रभारी विम्मी वर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की है, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है और न हीं कोई कार्रवाई की गई है। शिक्षिका ने बताया कि बच्चों को जो दाल, चावल, सब्जी भोजन में दिए जा रहे हैं, वह मानक के अनुरूप नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed