फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pond beautification and renovation work started in 15 panchayats

हाथरस : 15 पंचायतों में तालाब सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार का कार्य हुआ शुरू

Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Pond beautification and renovation work started in 15 panchayats
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना के तहत बुधवार को जिले के सभी विकास खंडों की 15 ग्राम पंचायतों में तालाब के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्घार कार्य का शुभारंभ किया गया। सभी ब्लॉकों में जनप्रतिनिधियों व आलाधिकारियों ने इस कार्य का शुभारंभ किया। शासन के निर्देश पर आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले की 75 ग्राम पंचायतों में 75 तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। अमृत सरोवर तैयार करवाने में ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है।
परियोजना निदेशक (पीडी) एके मिश्र ने बताया कि यह अमृत सरोवर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांछी योजना है। इन सरोवरों को बहुउद्देश्यीय स्वरूप में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का आधार जल है, लेकिन धीरे-धीरे जलस्तर कम होता जा रहा है।
विज्ञापन

जल स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए पूर्व में बने हुए तालाबों का जीर्णोद्धार अमृत सरोवर योजना के तहत कराया जा रहा है, जिससे जिले के भूगर्भ जल का संरक्षण व संवर्धन हो सके। कार्यों का विभाजन करते हुए अलग-अलग कार्य के लिए मनरेगा मजदूरों को लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed